प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन का निधन  

नई दिल्ली, 28 सितम्बर- प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एवं भारत में हरि क्रांति के प्रणेता एम.एस. स्वामीनाथन का आज 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। स्वामीनाथन एक प्रख्यात कृषि विज्ञानी थे, जो तारामणि, चेन्नई में एम.एस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन के प्रमुख थे। स्वामीनाथन ने धान की अधिक उपज देने वाली किस्मों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे भारत में कम आय वाले किसानों को अधिक उपज पैदा करने में मदद मिली। उन्हें संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा ‘फादर ऑफ़ इकोनॉमिक्स इकोलॉजी’ के रूप में मान्यता दी गई थी। 1987 में, स्वामीनाथन को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रथम विश्व खाद्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1971 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार और 1986 में अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व विज्ञान पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।