नॉर्वेजियन नाटककार-उपन्यासकार जॉन फॉसे को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर - कम चर्चित लेखकों को दुनिया की सुर्खियों में लाने के मानक के अनुरूप, स्वीडिश अकादमी ने गुरुवार को नॉर्वेजियन उपन्यासकार और नाटककार जॉन फॉसे को वर्ष 2023 के लिए साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्‍मानित करने की घोषणा की।