'ऑपरेशन अजय' के तहत इजराइल से 274 भारतीय लौटे  

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर - युद्धग्रस्त इज़राइल में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन अजय' के हिस्से के रूप में रविवार सुबह दो और उड़ानें राष्ट्रीय राजधानी में उतरीं। एक में 197 और दूसरे में 274 यात्री सवार थे। तेल अवीव से 197 यात्रियों को लेकर तीसरी उड़ान सुबह करीब चार बजे यहां आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंची। यहां पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने भारतीय नागरिकों का तिरंगे से स्वागत किया। इजराइल से चौथी उड़ान 274 भारतीय नागरिकों को लेकर सुबह 7 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची।