गेहूं पर 150 रुपये बढ़ाया गया MSP - अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर - केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज कई बड़े फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि गेहूं, सरसों, जौ, चना, मसर और सूरजमुखी की फसलों में एम.एस.पी. बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही रेलवे कर्मचारियों को त्योहारी तोहफा देते हुए दिए जाने वाले बोनस को भी मंजूरी दे दी गई है। उन्हें 78 दिन का बोनस दिया जाएगा। इस फैसले से करीब 12 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।