दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20अक्तूबर - दिल्ली पुलिस ने सात लोगों की गिरफ्तारी के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इनके खिलाफ देशभर में 2,100 से ज्यादा शिकायतें दर्ज थी। गिरोह अपनी फर्म 'फैमिली हेल्प' के जरिए लोगों को ठगते थे।