किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-यूपी से सटे अप्सरा बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था की सख्त

नई दिल्ली, 13 फरवरी - किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। दिल्ली से सटे राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। इस क्रम में दिल्ली-यूपी से सटे अप्सरा बार्डर पर भी दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रही है। यहाँ भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं।