विदेश मंत्री जयशंकर ने पुर्तगाल विधानसभा के अध्यक्ष के साथ की बैठक 

लिस्बन (पुर्तगाल), 31 अक्टूबर - विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर ने सोमवार को लिस्बन में पुर्तगाली गणराज्य की विधानसभा के अध्यक्ष ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा के साथ बैठक की। जयशंकर ने कहा कि आज सुबह लिस्बन में पुर्तगाली गणराज्य की असेंबली के अध्यक्ष ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई। हमने हमेशा अपने द्विपक्षीय संबंधों के लिए उनके मजबूत समर्थन की सराहना की है। अस्थिर दुनिया में हमारे दोनों लोकतंत्रों के बीच घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर चर्चा की।