जब दिग्विजय सिंह की सरकार थी तब मध्य प्रदेश की स्थिति क्या थी- अमित शाह

मध्य प्रदेश, 13 नवम्बर - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जब दिग्विजय सिंह की सरकार थी तब मध्य प्रदेश की स्थिति क्या थी? इतने बड़े मध्य प्रदेश का बजट सिर्फ 23 हजार करोड़ था। कमलनाथ और दिग्विजय इस बात का जवाब दें। आप लोग(कांग्रेस) सिर्फ 23 हजार करोड़ का बजट छोड़कर गए थे। भाजपा ने 18 साल में शिवराज सिंह के नेतृत्व में 23 हजार करोड़ से बजट को बढ़ाकर 3 लाख 14 हजार करोड़ का बजट करने का काम किया।"