दिल्ली में 10 और फैमिली कोर्ट बनाए जाएंगे - उपराज्यपाल

नई दिल्ली, 14 नवंबर- दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने राजधानी में 10 और पारिवारिक अदालतें स्थापित करने को मंजूरी दे दी है, जिससे शहर में ऐसी अदालतों की संख्या 31 हो गई है।