भारत का सबसे लम्बा ग्लास ब्रिज

भारत में सबसे लम्बा ग्लास ब्रिज केरल में है। यह केरल के वागामोन में है।
 40 मीटर की लम्बाई के साथ, यह पुल भारत का सबसे लम्बा ब्रैकट ब्रिज है। यह पुल डी.टी.पी.सी. की पहल से इडुक्की ज़िला पर्यटन संवर्धन परिषद् (डी.टी.पी.सी.) के एडवेंचर पार्क में बनाया गया है। यह 40 मि.मी. ग्लास की पांच परतों से बना है, जिसे जर्मनी से आयात किया गया है और 35 टन स्टील पूरे ग्लास निर्माण का समर्थन करता है। इसे 3 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है। ब्रिज पर पहुंचते ही आपको सुन्दर नज़ारा दिखाई देगा जो आपने कभी नहीं देखा होगा। 
हरियाली से भरी पहाड़ी नज़र आएगी। इस ब्रिज को जनता के लिए खोल दिया गया है। इस पुल से कूदिकल, कोक्कयार, मुंडक्कयम जैसी जगहों का नज़ारा देखा जा सकता है। केरल के इडुक्की में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वागामोन ग्लास ब्रिज तैयार  किया गया है। 
इस ब्रिज पर एक बार में 15 लोग ही जा सकते हैं और 10 मिनट तक ही रुक सकते हैं। केरल पर्यटन विभाग ने इसकी फीस 500 रुपये रखी है।