बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर 5 सदस्यीय कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू 

अमृतसर, 9 दिसंबर- भाई बलवंत सिंह राजोआना की रिहाई को लेकर पांच सिंह साहिबान द्वारा गठित 5 सदस्यीय कमेटी की एक अहम बैठक आज अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें डाॅ. बरजिंदर सिंह हमदर्द सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में भाई राजोआना और अन्य बंदी सिंहों की रिहाई पर चर्चा की गई। इसके बाद समिति द्वारा पत्रकारों को संबोधित किया जा रहा है।