हम सोमवार को अशोक गहलोत की इच्छा को पूरा करेंगे - अनुराग ठाकुर

हमीरपुर(हिमाचल प्रदेश), 9 दिसंबर - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "हम सोमवार को अशोक गहलोत की इच्छा को पूरा करेंगे। 5 साल उनकी सरकार में केवल भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और आपसी मतभेद हीं देखें गए। अब उनको थोड़ी देर शांति से बैठना चाहिए। हमारी पार्टी में ऊपर से आदेश नहीं होते, भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र बहुत मजबूत है। सबसे विचार विमर्श करके विधायक दल की बैठक करके उसके बाद नेता चुना जाता है।"