राम लला की नई प्रतिमा अयोध्या में बन रही है जो तीन लोग बना रहे हैं- चंपत राय 

अयोध्या, 15 दिसम्बर - श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा, "राम लला की नई प्रतिमा अयोध्या में बन रही है जो तीन लोग बना रहे हैं... मूर्ति वही बनाएगा जिसने पहले 50-100 मूर्तियां बनाई होगी। तकनीकी काम वही करता है जो उसका जानकार है। तकनीक को मनुष्य-मनुष्य के भेद करके नहीं देखा जा सकता...कुछ लोग समाज में नई-नई भ्रांतियां पैदा करते हैं। मुझे उनसे कुछ नहीं कहना, अब मैं अंत में बताऊंगा कि प्रतिमा किसने बनाई।"