सात्विक-चिराग की जोड़ी को खेल रत्न


नई दिल्ली, 21 दिसम्बर - भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को वर्ष 2023 के लिए मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार दिया जाएगा। फास्ट बोलर मोहम्मद शमी, एथलीट पारुल चौधरी और पैरा एशियन गेम्स की चैंपियन तीरंदाज शीतल देवी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। राष्ट्रपति भवन में नौ जनवरी को आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली समिति ने इनके नामों की अनुशंसा की थी।