भारत 2024-25 में सबसे तेजी से विकास करने वाले देशों में होगा शामिल 

नई दिल्ली, 22 दिसंबर- फिच रेटिंग्स को उम्मीद है कि 2024-25 में 6.5 प्रतिशत की लचीली जीडीपी वृद्धि दर के साथ भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते देशों में से एक होगा। चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए उसने 6.9 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगाया है। सीमेंट, बिजली और पेट्रोलियम उत्पादों की मांग मज़बूत रहेगी। इसके बावजूद कारों की बिक्री में बढ़ोतरी जारी रहेगी।