बैंकॉक में रंग बिरंगा तैरता बाज़ार

बच्चो बैंकॉक थाईलैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इस शहर का थाई नाम क्रुंग थेप महा नखोन या केवल क्रुंग थेप है, आप इसे इस नाम से भी बुला सकते है। ये शहर अपने स्ट्रीट लाइफ और सांस्कृतिक चीज़ों के लिए भी बहुत जाना जाता है। साथ ही आपको बता दें कि ये शहर अपने पर्टयन स्थलों की वजह से दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले शहर में भी आता है।  बैंकॉक का फ्लोटिंग पूरी दुनिया में मशहूर है। ये मार्किट पर्यटकों को बेहद पसंद आता है, क्योंकि नदी के बीच तैरती नाव और उनके आसपास दिखती रंग-बिरंगी फल सब्जियां लोगों के दिल को भा जाती हैं। आप नाव पर बैठकर सवारी करके फ्लोटिंग मार्किट का मजा ले सकते हैं। यहां नाव से आप उष्ण कटिबंधीय फल और सब्जियां, नारियल का जूस, अनोखे फल आदि खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां किचन का भी सामान मिलता है। बैंकॉक में टैलिंग चैन मार्किट, बैंग कू वैंग मार्किट, था खा और डैमनोइन सदुक आदि कुछ ऐसे ही फ्लोटिंग मार्किट लगते हैं। इस बाज़ार में विक्रेता अपनी नौकाओं पर विभिन्न वस्तुएं रखकर उनकी बिक्री करते हैं। बिक्री की जाने वाली इन वस्तुओं में सब्जियां, फल, ताजे फूल व दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं होती हैं तो दूसरी ओर पर्यटकों के लिए जलपान, शरबत आदि की बिक्री की जाती है।
वाट अरुण, जिसे वाट चेंग के रूप में भी जाना जाता है, चाओ फ्राय नदी के पश्चिम तट पर मौजूद है। ये बैंकॉक में सबसे आश्चर्यजनक बौद्ध मठों में शामिल है। इसकी डिजाइन आपको अन्य मंदिरों और मठों से बहुत अलग देखने को मिलेगी। वाट अरुण को भार का मंदिर भी कहा जाता है और इसकी खासियत ये है कि ये पानी के ऊपर खड़ा हुआ है। साथ ही इस संरचना में आप रंग-बिरंगे पत्थरों को भी देख सकते हैं। ये मंदिर सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलता होता है।