हमने आपदा का बखूबी सामना किया और प्रदेश को फिर से अपने पांव पर खड़ा किया: सुखविंदर सिंह सुक्खू

नई दिल्ली, 29 दिसंबर - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "आपदा के बाद हमारी सबसे बड़ी चुनौती अपने पर्यटन क्षेत्र को बचाने की थी। हमने आपदा का बखूबी सामना किया और प्रदेश को फिर से अपने पांव पर खड़ा किया। पुलिस को ट्राफिक की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।"