देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी - पीएम मोदी 

त्रिशूर(केरल), 3 जनवरी - त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने, LDF-UDF की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून वर्षों तक लटकाए रखा।