आज भी खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं- तेजस्वी यादव

पटना, 6 जनवरी - बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "हम अपना काम कर रहे हैं वे क्या बोल रहे हैं इसे बेहतर वही जानेंगे। उन्हें(सुशील मोदी) पहले अपना भविष्य बताना चाहिए। आज भी खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। हम लोग अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। आने वाले 12 जनवरी को लाखों की तादाद में दूसरे चरण के नवनियुक्त शिक्षकों को राजकीय दर्जा दिया जाएगा।"