पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है- अनुराग ठाकुर

कोलकाता, 13 जनवरी - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। जो जनता की भलाई के लिए पैसा आता है उसकी पाई-पाई खाने का पक्का इंतजाम किया जाता है। यहां की नेता और सरकार 'कट मनी' के नाम से मशहूर हो गई है। गरीबों की भलाई के लिए जो पैसा केंद्र से आता है उसमें भी कमीशन खाने का हर संभव प्रयास किया जाता है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अगर भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की जाए तो ईडी की पर भी पथराव होता है।"