अमित शाह पर टूटा दुखों का पहाड़, बहन का निधन

नई दिल्ली, 15 जनवरी - केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। अपनी बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन की खबर मिलने के बाद अमित शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 60 वर्षीय राजेश्वरीबेन शाह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया  गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।