क्या कीड़ों के भी दिल होते हैं ?

‘दीदी, यह जो बहुत छोटे-छोटे कीड़े होते हैं क्या उनके भी दिल व दिमाग जैसे अंग होते हैं?’
‘यह बात माननी कठिन है, लेकिन ह़क़ीकत यह है कि यह अंग कीड़ों के भी होते हैं।’
‘अच्छा!’
‘एक कीड़े के नर्व व ब्रेन होते हैं। उसके सिर में जो बड़ा नर्व केंद्र होता है वह ही उसका ब्रेन होता है। ब्रेन सेंसेशंस हासिल करता है और निश्चित मांसपेशियों को कार्य करने के लिए संदेश भेजता है। यह स्वत: या ऑटोमेटिकली होता है क्योंकि कीड़े के एक्शंस ऑटोमेटिक होते हैं।’
‘और कीड़े का दिल कहां होता है?’
‘कीड़े की बॉडी के टॉप पर ठीक त्वचा के नीचे जो लम्बी ट्यूब होती है दिल उसी का हिस्सा होता है। यह ट्यूब ब्रेन के ठीक नीचे खुलता है।’
‘लेकिन कीड़ों में खून तो होता नहीं।’
‘कीड़ों का खून हमारे खून की तरह लाल नहीं होता है। वह ऑक्सीजन कैरी नहीं करता है, इसलिए उसमें हेमोग्लोबिन नहीं होता है, जो हमारे रक्त को लाल बनाता है।’
‘कीड़ों का दिल किस तरह से काम करता है?’
‘ट्यूब जैसे दिल में छोटी-छोटी ओपनिंग या छिद्र होते हैं वाल्व के साथ। इन ओपेनिंग्स के ज़रिये खून दिल में ‘सक’ किया जाता है। दिल सिकुड़ता है और खून को सिर की तरफ बहने के लिए फोर्स करता है।’
‘फिर क्या होता है?’
‘सिर में रक्त ब्रेन के ऊपर बह जाता है और फिर वापस शरीर में बह जाता है। वापस बहते समय वह शरीर के अंगों, मांसपेशियों व नर्वस सिस्टम को ‘नहला’ देता है। वह हजम किया हुआ फूड लाता है और वेस्ट मटेरियल को ले जाता है।’
‘क्या कीड़े के दिल को देखा जा सकता है?’
‘कुछ जीवित स्पेसिमेन में कीड़े के दिल को देखा जा सकता है। अगर आप कटवार्म, मच्छर के लार्वा या कैटरपिलर को ध्यानपूर्वक देखेंगे तो पीठ पर ट्यूब जैसा दिल दिखायी देगा। उसे धड़कता हुआ देखें। आप देखोगे कि कीड़ा जब गर्म होता है तो उसका दिल तेज़ धड़कता है, जब वह कोल्ड होता है कि तुलना में। छोटे आकार के बावजूद कीड़े बहुत मज़बूत होते हैं, अपनी मांसपेशियों की मोटाई व अधिकता के कारण। मनुष्य में लगभग 800 मांसपेशियां होती हैं और ग्रासहॉपर में लगभग 900!’ -इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर