हाईकोर्ट का चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश, 30 जनवरी को होगा चंडीगढ़ मेयर का चुनाव

चंडीगढ़, 24 जनवरी- पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव 30 जनवरी को सुबह 10 बजे होंगे। वोट देने आने वाले पार्षद बिना किसी सुरक्षाकर्मी और समर्थकों के आएंगे। पार्षदों की सुरक्षा की जिम्मेदारी चंडीगढ़ पुलिस की है। नगर निगम चुनाव के दौरान सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी चंडीगढ़ पुलिस की होगी।