ऑस्ट्रेलिया: फिलिप द्वीप में डूबने से 4 भारतीयों की मौत

कैनबरा, 25 जनवरी - ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में एक हादसे में 4 भारतीयों की मौत हो गई है। चारों फिलिप द्वीप के समुद्र तट पर डूब गए।  यह जानकारी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायोग ने दी है। भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है जिसमें विक्टोरिया के फिलिप द्वीप में डूबने की घटना में चार भारतीयों की मौत हो गई है। उन्होंने आगे लिखा कि पीड़ितों के परिवारों के साथ उनकी गहरी संवेदना है। हम पीड़ितों के परिवारों के संपर्क में हैं।”