राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का किया उद्घाटन 

नई दिल्ली, 2 फरवरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज हरियाणा के सूरजकुंड में 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला हमारी सांस्कृतिक विविधता का उत्सव है। यह मेला हमारी परंपरा के साथ-साथ नवीनता का भी उत्सव है।