कांग्रेस नेता डीके सुरेश के बयान पर ब्रजेश पाठक का बयान 

लखनऊ, 2 फरवरी - कांग्रेस नेता डीके सुरेश के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "डीके सुरेश के बयान की भाजपा निंदा करती है। कांग्रेस पार्टी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं या भारत तोड़ो यात्रा, डीके सुरेश के बयान से ये स्पष्ट हो गया है कि ये भारत तोड़ो यात्रा है।...इस बयान का तत्काल खंडन राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा करना चाहिए। उनको बताना चाहिए कि क्या वे इस बयान का समर्थन करते हैं? डीके सुरेश को एक मिनट भी सांसद रहने का अधिकार नहीं है।"