मनुष्य दिन की बजाय रात को क्यों सोता है?

प्रकाश हमारी नींद पर प्रभाव डालता है। जब अंधेरा होता है तो मेलाटोनिन हार्मोन दिमाग के पीनियल ग्रंथी से पैदा होता है। यह हार्मोन नींद के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। रात के अंधेरे में मेलाटोनिन हार्मोन हमारे दिमाग को संदेश भेजकर हमें नींद के लिए प्रेरित करते हैं। इसके संदेश भेजने पर हमारा शरीर रिलैक्स होकर नींद लेने को प्रेरित होता है। जिसके कारण रात के दौरान नींद आती है। सुबह होने पर मेलाटोनिन का स्तर कम हो जाता है। सुबह के समय या सूर्य की रौशनी निकलने पर सेरोटोनिन हार्मोन पैदा होता है, जो जागने के लिए पे्ररित करता है। दिन में इस हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिसके कारण मनुष्य चुस्त रहता है। नींद के लिए अंधेरे की ज़रूरत होती है, जिसके कारण रात को अच्छी नींद आती है। 

मो-79864-99563