वंशवादी, भ्रष्टाचारी मानसिकता के लोग कभी न्याय नहीं कर सकते: विजय कुमार सिंहा


नई दिल्ली, 4 फरवरी -  कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा ने कहा, "...वंशवादी, भ्रष्टाचारी मानसिकता के लोग कभी न्याय नहीं कर सकते... लोकतंत्र में किसी परिवारवादी या वंंशवादी को लगातार अवसर मिलते रहे और वही नेतृत्व संभालते रहे। वे(कांग्रेस) जब अपने दल के अंदर न्याय नहीं कर सके, अपने पार्टी के लोगों का सम्मान नहीं कर सके तो कैसे वे जनता को सम्मान और न्याय दे पाएंगे?..."