उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में यू.सी.सी. बिल किया पेश 

देहरादून, 6 फरवरी- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक 2024 पेश किया। इस बिल का मकसद एक समान कानून लागू करना है। इसके साथ ही बिल पेश करने के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।