हम भाग्यशाली हैं कि हमने भारत में जन्म लिया : हंस राज हंस

नई दिल्ली, 10 फरवरी- दिल्ली से भाजपा सांसद और सूफी गायक हंस राज हंस ने संसद में अपने भाषण की शुरुआत 'जय श्री राम' के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म भारत में हुआ और हम भाग्यशाली हैं कि अयोध्या भारत में है। हंसराज ने कहा कि प्रेम तो चलता रहेगा लेकिन राम को समझना है तो सबसे पहले हृदय में प्रेम लाना होगा। इसके बिना राम नहीं समझ सकते। उन्होंने कहा कि ये दिन त्यौहार की तरह हैं। सदियों से तरस रहे लोगों की मनोकामना पूरी हुई। उन्होंने कहा कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि हम उस समय सांस ले रहे हैं, जिस दिन 22 जनवरी को एक नहीं बल्कि करोड़ों दिवाली मनाई गईं।