भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक की बढ़ाई समय सीमा 

नई दिल्ली, 16 फरवरी - भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम को बड़ी राहत देते हुए 15 दिन की छूट दी है। अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध सीमा 29 फरवरी से लागू नहीं होगी,  बल्कि इसे 15 दिन और आगे बढ़ा दिया गया है। अब Paytm Payments Bank पर प्रतिबंध 15 मार्च के बाद लागू होगा। इसका मतलब है कि पेटीएम वॉलेट, फास्‍टैग और ग्राहक खातों में लेनदेन 15 मार्च 2024 तक किया जा सकता है। इसके साथ ही आरबीआई ने पेटीएम को लेकर FAQ भी जारी किया है।