भर्ती परीक्षा में शामिल 'सॉल्वर गैंग' के 20 सदस्यों सहित 2 कांस्टेबल गिरफ्तार 

फ़िरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश), 18 फरवरी - पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल 'सॉल्वर गैंग' के 20 सदस्यों सहित 2 कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। SP कुमार रण विजय सिंह ने बताया, "पिछले 2 दिनों से सिपाही भर्ती परीक्षा चल रही है। उसमें कुछ लोगों द्वारा गड़बड़ी करने के आशंका थी। जांच के लिए टीम का गठन किया गया, कल से लेकर अभी तक 19-20 लोगों को हमने गिरफ्तार किया है। इसमें से कुछ लोग बिहार के रहने वाले हैं जो सॉल्वर के रूप में लाए गए थे। दीपू यादव नामक एक व्यक्ति है जो पटना का रहने वाला है उसका यहां के गैंग के साथ टाई अप था....हमने इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, एडमिट कार्ड और कुछ पैसे बरामद किए हैं। 5-6 थाना क्षेत्रों में अभियोग पंजीकृत हुए हैं। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"