मुसलमान कुरआन के हुक्म पर चलेगा एक्ट कितने भी बनाते रहें- सपा सांसद एस.टी. हसन

नई दिल्ली, 24 फरवरी - असम सरकार द्वारा असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम को निरस्त करने पर सपा सांसद एस.टी. हसन ने कहा, "मुसलमान कुरआन के हुक्म पर चलेगा एक्ट कितने भी बनाते रहें। क्या मुसलमानों से ये कहा जाएगा कि निकाह मत करो कोई और तरीका इस्तेमाल करो। क्या हिंदुओं से कहा जाएगा कि शवों को मत जलाओ, दफन कर दो। हर धर्म के अपने रीति रिवाज हैं वे उसे हज़ारों सालों से मानते चले आ रहे हैं और मानते रहेंगे। क्या 3 तलाक खत्म हो गया? इसका और दुरुपयोग बढ़ गया।"