आप-कांग्रेस गठबंधन पर हरदीप सिंह पुरी ने कसा तंज़

नई दिल्ली, 24 फरवरी - कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने के ऐलान पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तंज़ कसते हुए इस गठबंधन को 'नर्क का द्वार' बताया है। उन्होंने लिखा, "यदि 'आप' और कांग्रेस के बीच अवसरवादी गठबंधन अपने अंतर्निहित विरोधाभासों से बचने में भी कामयाब रहा तो यह हर मायने में सबसे विचित्र राजनीतिक संयोजन होगा! जो अपने ही वोटरों की आंखों पर पट्टी बांधने की कोशिश करते हैं। लोगों को याद होगा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ विरोध करने के बाद ही अस्तित्व में आई थी, जिसे बाद में उन्होंने दिल्ली में हरा दिया। वैसे ही कुछ केस उनके (आप) के मंत्रियों और नेताओं के सामने आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने लिखा, "इस बेकार गठजोड़ का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि वे दिल्ली में एक साथ होंगे, लेकिन पंजाब में एक-दूसरे के खिलाफ होंगे।"