मनोज जरांगे ने 17 दिन बाद खत्म किया अनशन

नई दिल्ली, 26 फरवरी - मनोज जरांगे ने 17 दिन के बाद अनशन खत्म करने की घोषणा की। जरांगे ने गांव की महिलाओं के हाथों पानी पीकर अनशन खत्म किया। साथ ही ये भी कहा वो अब अस्पताल में भर्ती होने जा रहे हैं। उन्होंने कि वह अपना इलाज करवाएंगे और ठीक होकर वापस लौटने के बाद एक बार फिर अपने समाज के लोगो के बीच जाएंगे।