प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ सपने को एक संकल्प बनाया है - अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली, 6 मार्च - फिनटेक फेस्टिवल इंडिया 2024 पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "फिनटेक एक ऐसी इंडस्ट्री है जो देश में परिवर्तनकारी बदलाव ला रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ सपने को एक संकल्प बनाया है, विकसित भारत का संकल्प। इस संकल्प में फिनटेक इंडस्ट्री बहुत बड़ी भूमिका निभा रही है..."