सुनील जाखड़ के नेतृत्व में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक  

नई दिल्ली, 14 मार्च - भाजपा पंजाब की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय  में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंजाब श्री सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में होती हुई | इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्री विजय रुपानी, सह-प्रभारी सरदार नरिंदर सिंह रैना, राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ व सरदार इकबाल सिंह लालपुरा, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य सरदार हारजीत सिंह ग्रेवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोरंजन कालिया, श्री अश्वनी शर्मा , प्रदेश संगठन मंत्री श्री मंथरी श्रीनिवास सुलू , प्रदेश महामंत्री श्री राकेश राठोर, सरदार दयाल सोढ़ी, सरदार परमिंदर बरार, श्री अनिल सरीन व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर भी उपस्थित रहे।