उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं - डिम्पल यादव  

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश), 17 अप्रैल- समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सीट से प्रत्याशी डिम्पल यादव ने कहा, "रामनवमी की प्रथा सदियों से चली आ रही है और आगे भी चलती रहेगी। हम सभी ने पूजा की, कन्या पूजन किया...निश्चित तौर पर इस बार जीत हमारी होगी। लोग समझ रहे हैं कि मौजूदा सरकार जो कहती है वो नहीं कर पा रही। उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।"