पहले चरण की 102 सीटों पर मतदान संपन्न, 5 बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक वोटिंग 

नई दिल्ली, 19 अप्रैल - लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर शुक्रवार को सुबह से जारी मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया। कुछ जगहों पर लंबी कतार होने की वजह से अभी मतदान जारी है। पहले चरण में शाम पांच बजे तक लगभग 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव के दौरान हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं के बावजूद पश्चिम बंगाल में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया।