दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में चलाया डोर-टू-डोर प्रचार अभियान
नई दिल्ली, 12 मई - दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में मयूर विहार में डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "मतदान के लिए लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है और आज पूरी दिल्ली में हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से एक ही बात कह रहे है- 'अपना वोट राष्ट्र व प्रधानमंत्री मोदी के नाम'..."
#दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में चलाया डोर-टू-डोर प्रचार अभियान