जे.पी. नड्डा ने भुवनेश्वर में किया रोड शो 

भुवनेश्वर, 16 मई - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भुवनेश्वर में रोड शो किया। उन्होंने कहा, "लोग लोकसभा के लिए एकतरफा फैसला दे रहे हैं। ये संभव है कि ओडिशा की सारी लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में आएं...ओडिशा की जनता ने नवीन बाबू को आराम देने का मन बनाया है। भाजपा यहां चुनाव में जीत हासिल करे इसके लिए ओडिशा की जनता तत्पर है। ओडिशा की जनता चाहती है कि एक सक्रिय मुख्यमंत्री बने, एक स्वस्थ मुख्यमंत्री बने... ये भाजपा के माध्यम से संभव होगा।"