कांग्रेस छोड़कर गुरपाल सिंह संधू वैरोके शिरोमणि अकाली दल में हुए शामिल 

मंडी लाधूका, 20 मई (मनप्रीत सिंह सैनी)- हलका जलालाबाद से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आज गांव वैरोके के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरपाल सिंह संधू वैरोके और उनके पिता पूर्व सरपंच हरदेव सिंह संधू अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गये।