हरियाणा में 10 की 10 सीटें कांग्रेस का गठबंधन जीतेगा- दीपेंद्र सिंह हुड्डा 

हरियाणा, 3 जून - रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा में हमारा कांग्रेस के गठबंधन का बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगा और पूरे देश में INDIA गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि रोहतक की सीट पर कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी और हरियाणा में 10 की 10 सीटें कांग्रेस का गठबंधन जीतेगा।