पंजाब के सांसदों ने ली शपथ

नई दिल्ली, 25 जून- आज संसद के दूसरे दिन के सत्र में पंजाब के सांसदों अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग, गुरजीत सिंह औजला, डाॅ. अमर सिंह, सरबजीत सिंह खालसा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, शेर सिंह घुबाया, चरणजीत सिंह चन्नी, हरसिमरत कौर बादल, डाॅ. धर्मवीर गांधी व अन्य ने शपथ ली। बता दें कि सभी ने पंजाबी में शपथ ली है।