भारी बारिश के कारण दिल्ली में हुआ जलभराव
नई दिल्ली, 4 जुलाई - देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को मानसून ने राष्ट्रीय राजधानी में दस्तक दी जिसके बाद झमाझम बारिश होने लगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली में बादल छाए हुए थे। जिसके बाद दोपहर तक कई इलाकों में काले बादल छा गए और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आज के लिए आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में यह बारिश देखी जा रही है। दिल्ली के इंडिया गेट, कर्तव्यपथ, जनपथ, खान मार्केट, लोधी रोड, लाजपत नगर जैसे तमाम इलाकों में बारिश देखी जा रही है।