मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने खुद को लगाई आग 

कपूरथला, 1 जुलाई (अमनजोत सिंह वालिया)- ठाकुर नगर में मानसिक रूप से परेशान एक महिला द्वारा कथित तौर पर खुद पर तेल छिड़क कर आग लगाने की सूचना मिली है। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी देते हुए ड्यूटी डाॅ. मनप्रीत सिंह ने कहा कि आशा ठाकुर नगर, औजला फाटक निवासी अनिल कुमार की पत्नी है, जो कथित तौर पर मानसिक परेशानी से पीड़ित थी और दवा भी ले रही है। जब उसका पति काम पर था तो उसने खुद को आग लगा ली। जिससे वह 70 से 75 फीसदी तक जल गई। प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।