पीएम मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हुए रवाना 

नई दिल्ली, 8 जुलाई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मॉस्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 9 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे।