हरियाणा एग्जिट पोल पर राकेश टिकैत ने दी प्रतिक्रिया

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),6 अक्टूबर - हरियाणा एग्जिट पोल पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी। राकेश टिकैत ने कहा कि जो सरकार लाठी बजाएगी वो सरकार जाएगी। बीजेपी की सरकार हरियाणा में हारेगी और कांग्रेस की सरकार हरियाणा में आएगी।