प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे     


चंडीगढ़, 16 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को जींद रेलवे स्टेशन से जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली, हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।इसके साथ ही, भारत उन चुनिदा  देशों के समूह में शामिल हो जाएगा, जिनके पास हाइड्रोजन ऊर्जा से संचालित ट्रेनें हैं। प्रधानमंत्री जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुरुआत करेंगे। वह इस अवसर पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शुक्रवार को जींद के दौरे के बाद मोदी दोपहर में चंडीगढ़ भी जाएंगे, जहां वह 4,700 करोड़ रुपये से जयादा  की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह इस मौके पर लोगों को संबोधित भी करेंगे।  इसके बाद, वह पंजाब के जालंधर जाएंगे, जहां वह 5,470 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। हरियाणा के अपने दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री जींद और सोनीपत (89 किलोमीटर का रूट) के बीच भारत की पहली, हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह रेलवे सेक्टर में साफ-सुथरी और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था अपनाने की दिशा में एक अहम कदम होगा।     
     भारत में डिजाइन, इंजीनियरिंग  और एकीकृत रूप से विकसित की गई यह ट्रेन स्वदेशी तकनीक पर आधारित है, जो उन्नत रेल इंजीनियङ्क्षरग के क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमता और आत्मनिर्भरता को दर्शाती है।यह ट्रेन'हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से चलती है, जो ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए हाइड्रोजन को बिजली में बदलती है। इस प्रक्रिया में अवशेष के तौर पर सिर्फ जल-वाष्प निकलती है, जिसके दौरान कार्बन का उत्सर्जन बिल्कुल नहीं होता है।जींद में, मोदी हरियाणा में 12,470 करोड़ रुपये से ज्यादा की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे।     
 

#हरियाणा
#मोदी
# दौरा