हरियाणा कांग्रेस ने की 100 से अधिक ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति


चंडीगढ़, 17 जून (वार्ता) हरियाणा कांग्रेस ने संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ङ्क्षसह के निर्देश पर बुधवार को 17 जिलों के लिए 100 से अधिक ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की गयी।
पार्टी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन नियुक्तियों को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों के आधार पर अंतिम रूप दिया गया है। नियुक्तियों से पहले हरियाणा के पार्टी प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद से भी विस्तृत चर्चा की गयी। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नयी नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को गांव, वार्ड तथा बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को सदस्यता अभियान को गति देने, बूथ प्रबंधन को सशक्त बनाने, पार्टी कार्यक्रमों के संचालन तथा स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 
 

#हरियाणा कांग्रेस